अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के लिए नामित ब्रेट कैवनॉग पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला ने कथित घटना के बारे में अगले सप्ताह सीनेट समिति में बोलने के अनुरोध को स्वीकर कर लिया है। महिला के वकील ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सीएनएन के मुताबिक, क्रिस्टीन ब्लेजी फोर्ड ने अगले सप्ताह ब्रेट कैवनॉग के यौन उत्पीड़न के बारे में जानकारी देने के कमेटी के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। उनके वकील ने शनिवार को कमेटी को यह संदेश लिखा। हालांकि, संदेश में तारीख और समय का जिक्र नहीं है कि फोर्ड कब सीनेट कमेटी में अपनी बात रखेंगी। कैवनॉग ने यौन उत्पीड़न के आरोपों का खंडन किया है।


Download Android App
Download iOS App


