पेरिस : दुनिया भर में पिछला महीना अब तक का सबसे गर्म जून दर्ज किया गया। उपग्रह से मंगलवार को मिले आंकड़ों के अनुसार, पश्चिमी यूरोप में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी।
यूरोपीय संघ की कॉपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा (सी3एस) द्वारा ली गई वैश्विक रीडिंग के अनुसार, यूरोप का तापमान सामान्य से करीब दो सेल्सियस अधिक गर्म दर्ज किया गया और वैश्विक रूप से पृथ्वी का तापमान जून के पिछले रिकॉर्ड से 0.1 सेल्सियस अधिक गर्म दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



