लंदन : भारतीय मूल के 19 साल के एक लड़के की ऑनलाइन कंपनी का मूल्य सिर्फ एक साल में एक करोड़ 20 लाख पाउंड आंके जाने के बाद वह ब्रिटेन के सबसे युवा करोड़पतियों में शामिल हो गया है। अक्षय रूपारेलिया नामक 19 साल का भारतीय मूल का लड़का अपनी पढ़ाई के साथ-साथ जमीन का सौदा कराने का काम भी करता है। उसकी कंपनी ‘डोरस्टेप डॉट को डॉट यूके’ की वेबसाइट शुरू होने के केवल 16 महीने के भीतर ब्रिटेन में 18 बड़ी ऑनलाइन कंपनियों में शुमार हो गई है।
रूपारेलिया का दावा है कि उसने जबसे अपना बिजनेस सेटअप किया है, तब से लेकर अबतक वह 10 करोड़ पौंड कीमत की जमीन का सौदा करवा चुका है. उसने इस कंपनी की शुरुआत सात हजार पौंड उधार लेकर की थी, लेकिन अब उसकी कंपनी में 12 लोग काम करते हैं। अक्षय के पिता कौशिक एक केयर वर्कर हैं और उसकी मां रेणुका बधिर बच्चों के स्कूल में सहायक शिक्षिका है।
अक्षय ने बताया कि उन्होंने अपने एक रिश्तेदार से 7,000 पाउंड लेकर कंपनी शुरू की थी और एक साल के अंदर अब वह 12 लोगों को काम पर रखकर कंपनी को चला रहे हैं। अक्षय के मुताबिक, स्कूल के दिनों में वह क्लास की वजह से फोन नहीं उठा पाते थे इसलिए उन्होंने एक कॉल सेंटर से बात की थी जो उनकी जगह आने वाली कॉल्स को अटेंड करता था और शाम को अक्षय उन लोगों से बात कर लेते थे।

अक्षय को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में इकनॉमिक एंड मेथमैटिक्स पढ़ने का मौका मिला था जिसको उन्होंने ठुकरा के अपने बिजनेस को बढ़ाने को प्राथमिकता दी। शुरुआत से ही अक्षय अपने आपको कंपनी के मुनाफे में से सैलरी देते हैं जो शुरुआत में 500 पाउंड प्रति महीना थी जो अब बढ़कर 1000 पाउंड हो गई है।
दरअसल, ये युवा बिजनेसमैन अपनी पढ़ाई के साथ-साथ जमीनी सौदा करने का भी काम करते हैं। उनकी कंपनी Doorstep.co.uk के मालिक रूपारेलिया का दावा है कि उसने जबसे अपना बिजनेस सेटअप किया है, तब से लेकर अबतक वह 10 करोड़ पौंड कीमत की जमीन का सौदा करवा चुका है। उसने इस कंपनी की शुरुआत सात हजार पौंड उधार लेकर की थी, लेकिन अब उसकी कंपनी में 12 लोग काम करते हैं। अक्षय के पिता कौशिक एक केयर वर्कर हैं और उसकी मां रेणुका लंदन में ही दिव्यांंग बच्चों के स्कूल में सहायक शिक्षिका है।


Download Android App
Download iOS App








