बांगुई : अफ्रीका के मध्य अफ्रीकन गणराज्य में सामान और यात्रियों से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें कम से कम 78 लोगों की मौत हो गयी है। एक डॉक्टर ने बताया कि राजधानी बांगुई से तीन सौ किमी पूर्वोत्तर में स्थित बामबारी शहर के बाहर मंगलवार को यह दुर्घटना हुई। ट्रक साप्ताहिक बाजार का सामान और यात्रियों को लेकर मालौम गांव जा रहा था।
बामबारी अस्पताल के मुख्य डॉक्टर चैंबरलिन बामा ने बताया कि इस दुर्घटना में 78 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा 72 लोग घायल हो गये हैं। बामबारी के एक सांसद ने कहा कि ट्रक में क्षमता से अधिक सामान लदा था तथा सामान्य से तेज गति से चल रहा था। उन्होंने कहा कि ट्रक तेज रफ्तार से चल रहा था ताकि समय पर बाजार पहुंच सके।


Download Android App
Download iOS App



