Trump-Putin Meeting: अगली बार मॉस्को में…पुतिन ने ट्रंप के साथ अगली बैठक का दिया प्रस्ताव

Summary :

Trump-Putin Meeting:अलास्का के एयरबेस पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आमने-सामने मिले। दोनों नेता अपने-अपने विशेष विमानों से उतरकर रेड कार्पेट पर आगे बढ़े और एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन करते हुए हाथ मिलाया। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का समापन ट्रम्प को मॉस्को में आगे की वार्ता के लिए आमंत्रित करके किया। अगली बार मास्को में युक्रेन और रूस के बीच चल रहे 3 वर्ष तक युद्ध को रोकने के लिए ट्रंप और पुतिन के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस दौरान युद्ध…

Trump-Putin Meeting:अलास्का के एयरबेस पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आमने-सामने मिले। दोनों नेता अपने-अपने विशेष विमानों से उतरकर रेड कार्पेट पर आगे बढ़े और एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन करते हुए हाथ मिलाया। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का समापन ट्रम्प को मॉस्को में आगे की वार्ता के लिए आमंत्रित करके किया।

अगली बार मास्को में

युक्रेन और रूस के बीच चल रहे 3 वर्ष तक युद्ध को रोकने के लिए ट्रंप और पुतिन के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस दौरान युद्ध को रोकने और समझौता करने के लिए चर्चा हुई थी। पुतिन ने ट्रंप को अगली बार मास्को में प्रेस वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। ट्रम्प ने कहा कि अब अगला कदम यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की पर है। ज़ेलेंस्की और पुतिन के बीच जल्द ही एक बैठक आयोजित की जाएगी।

Trump-Putin Meeting
Trump-Putin Meeting

पुतिन का बयान

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सहमत हैं कि यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए, लेकिन रूस की मौलिक सुरक्षा को भी ध्यान में रखना चाहिए। साथ ही पुतिन ने इस बात पर जोर दिया कि युद्ध तभी समाप्त हो सकता है जब संघर्ष की सभी प्राथमिक जड़ों पर ध्यान दिया जाए। यूक्रेन की स्थिति हमारी सुरक्षा के लिए बुनियादी खतरों से जुड़ी है।

Trump-Putin Meeting

पुतिन ने अलास्का में ट्रम्प से मुलाकात के बाद कहा की हमारी बातचीत रचनात्मक और पारस्परिक सम्मान के माहौल में हुई। राष्ट्रपति ट्रम्प का एक पड़ोसी के रूप में स्वागत किया और उनके साथ बहुत अच्छे प्रत्यक्ष संपर्क स्थापित किए। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष मुख्य विषयों में से एक है और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रूस ने यूक्रेनी लोगों को हमेशा भाईचारे के रूप में देखा है और अब भी मानता है। लेकिन संकट के सभी मूल कारणों को समाप्त किया जाना चाहिए।

ALSO READ: Trump Putin Alaska Summit: अलास्का में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।