क्रिसमस से पहले अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी चाहते हैं ट्रम्प

Summary :

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह चाहते हैं कि इस वर्ष क्रिसमस तक अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी सैनिक लौट आएं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह चाहते हैं कि इस वर्ष क्रिसमस तक अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी सैनिक लौट आएं। ट्रंप ने बुधवार रात ट्वीट किया, ‘‘हम चाहते हैं कि अफगानिस्तान में अब भी मौजूद गिने चुने साहसी महिलाएं एवं पुरूष सैनिक क्रिसमस तक घर लौट आएं।’’ 
इस वर्ष 29 फरवरी को तालिबान के साथ हुए एक समझौते के बाद अमेरिका ने अफगानिस्तान में अपने सैनिकों की संख्या घटा दी है और अब वहां उसके महज 8,600 सैनिक तैनात हैं। उसने पांच सैन्य ठिकाने अपने अफगान साझेदारों को सौंप दिए हैं। 

Desk Team