अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो दिवसीय दौरे को लेकर भारत ने अपनी लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बीच जानकारी सामने आई है कि ट्रंप और मेलानिया ट्रंप के साथ उनकी बेटी इवांका ट्रंप भी साथ आएंगी। सूत्रों के मुताबिक ट्रंप के साथ आने वाले उच्चस्तरीय शिष्टमंडल में उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जैरेड कुशनेर भी शामिल होंगे।
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। ट्रंप की 24 और 25 फरवरी की भारत यात्रा में उनके साथ पत्नी मेलानिया ट्रंप भी होंगी। इस शिष्टमंडल में वित्त मंत्री स्टीवन म्नूचिन और वाणिज्य मंत्री बिल्बर रोस भी होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति 24 फरवरी को अहमदाबाद पहुंचेंगे।
राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे के दौरान एनएसजी के एंटी-स्निपर दस्ते के कन्धों पर होगी खास सुरक्षा की जिम्मेदारी
अहमदाबाद से वह आगरा जाएंगे और यात्रा के मुख्य चरण में राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अमेरिका ने पुष्टि की है कि इवांका ट्रंप और अमेरिकी राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनेर शिष्टमंडल में शामिल होंगे।


Download Android App
Download iOS App



