फ्रैंकफर्ट एम मैन : फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर शनिवार शाम एयर नामीबिया के एक विमान और कोरियन एयर के एक विमान में मामूली टक्कर हो गयी लेकिन कोई घायल नहीं हुआ है। दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा है। एयर नामीबिया ने रविवार को इसे ‘मामूली हादसा’ बताया। फ्रैंकफर्ट हवाईअड्डे की एक प्रवक्ता ने बताया कि घटना शनिवार शाम करीब छह बजे हुई।
उन्होंने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कोरियन एयर ने एक बयान में कहा कि एयर नामीबिया के विमान का एक पंख कोरियन एयर के एक विमान के एक हिस्से से टकरा गया। उस वक्त विमान लैंडिंग के बाद टैक्सी वे में खड़ा था। कोरियन एयर के विमान में उस वक्त 241 यात्री और चालक दल के 40 लोग सवार थे। एयर नामीबिया ने एक बयान में कहा कि हम पुष्टि कर सकते हैं कि कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।


Download Android App
Download iOS App


