ब्रिटेन के विदेश सचिव जेरेमी हंट ने पूरे विश्व में सताए गए ईसाईयों की दुर्दशा और ब्रिटेन की तरफ से उन्हें कितनी मदद पहुंचाई गई, इसकी समीक्षा करने के आदेश दिए हैं। बीबीसी की रिपोर्ट में विदेश कार्यालय के हवाले से कहा गया, ‘बिशप ऑफ तरुरो की अगुवाई में की जा रही समीक्षा में 2017 में हिंसा और भेदभाव का सामना करने वाले 21.5 करोड़ ईसाईयों की मदद के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों को देखा जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि ईसाईयों के विरुद्ध हिंसा नाटकीय ढंग से बढ़ी है।
औसत के हिसाब से प्रत्येक महीने 250 लोग मारे जा रहे हैं। हंट ने कहा, ‘ब्रिटेन अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता का लंबे समय से पक्षधर रहा है।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ब्रिटेन को इस बाबत ‘और भी प्रयास करने चाहिए।’ विदेश कार्यालय ने कहा कि समीक्षा में कुछ मुश्किल पहलुओं पर विचार किया जाएगा और महत्वाकांक्षी नीतिगत सिफारिशें की जाएगी। ब्रिटेन की यह पहल ऐसे समय सामने आई है जब पाकिस्तान में एक ईसाई महिला आसिया बीबी को ईशनिंदा के आरोप में रिहा करने के बाद मौत के खतरों का सामना करना पड़ रहा है।


Download Android App
Download iOS App



