रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की है कि अगर यूक्रेन उसके साथ समझौता कर लेता है तो उसे गैस 25 प्रतिशत सस्ती मिल सकती है। पुतिन ने फ्रांस के पेरिस में नौ दिसंबर को हुए नॉर्मैंडी फोर समिट के बाद एक संयुक्त सम्मेलन में कहा, ‘‘अगर यूक्रेन हमारे साथ खुले दिल से मिलकर काम करता है तो अंतिम उपभोक्ता जिस कीमत पर गैस प्राप्त कर रहे हैं उसके मुकाबले उसे गैस 25 प्रतिशत सस्ती मिल सकती है। हम व्यावसायिक उपयोक्ताओं की बात कर रहें क्योंकि यूक्रेन के नागिरकों को पहले से ही सब्सिडी मिल रही है।’’
इसके पहले यूक्रेन की प्रमुख तेल कंपनी नाफ्टोगैज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंड्रिए कोबोलयेव ने कहा कि उनका देश रूस की गाजप्रोम कंपनी के साथ एक नये पारगमन समझौते पर हस्ताक्षर करने पर राजी है। गाजप्रोम ने पिछले माह यूक्रेन की तेल कंपनी को आधिकारिक प्रस्ताव भेज कर कहा था कि 31 दिसंबर को पारगमन संधि की अवधि समाप्त हो रही है। वह चाहे तो इसकी अवधि बढ़ ले अथवा एक साल वाले नये समझौते पर हस्ताक्षर करे।
उल्लेखनीय है कि पूर्वी यूक्रेन में शांति बहाली के मुद्दे को लेकर हुए इस सम्मेलन में पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच पहली वार्ता हुई। इस सम्मेलन में फ्रांस,रुस,यूक्रेन और जर्मनी के राष्ट्राध्यक्षों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन मुख्य रुप से पूर्वी यूक्रेन में शांति बहाली के लिए प्रयासों को तेज करने पर केंद्रित था।


Download Android App
Download iOS App



