तेहरान: ईरान के खोमैनी हवाई अड्डे के पास 180 यात्रियों को ले जा रहा यूक्रेन का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ईरान मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। मीडिया के अनुसार, 180 यात्रियों को ले जा रहा यूक्रेन का बोइंग 737 विमान ईरान के खोमैनी हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
यह विमान यूक्रेन की राजधानी कीव उड़ान पर था। इस हादसे के बाद कितने लोग सुरक्षित हैं इसका पता अभी नहीं चल सका है। दुर्घटना का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। वही, अभी इस मामले में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।


Download Android App
Download iOS App



