वीटो के इस्तेमाल के कारण UNSC जरूरत पर अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल रही : G-4

Summary :

चार देशों- ब्राजील, जर्मनी, भारत और जापान- के समूह अर्थात जी-चार ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अपने स्थायी सदस्यों के वीटो के कारण अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के अपने दायित्व के निर्वहन में नाकाम रही है और इस मुद्दे पर व्यापक एवं गम्भीर विचार विमर्श की जरूरत है।

चार देशों- ब्राजील, जर्मनी, भारत और जापान- के समूह अर्थात जी-चार ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) अपने स्थायी सदस्यों के वीटो के कारण अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के अपने दायित्व के निर्वहन में नाकाम रही है और इस मुद्दे पर व्यापक एवं गम्भीर विचार विमर्श की जरूरत है।
संयुक्त राष्ट्र में जापान के स्थायी प्रतिनिधि किमिहिरो इशिकाने ने यह प्रतिक्रिया सोमवार को सुरक्षा परिषद में सुधार को लेकर अंतरसरकारी बातचीत को लेकर अनौपचारिक बैठक में जी-4 की ओर से बयान जारी करते हुए यह टिप्पणी की।
इशिकाने ने कहा, ‘‘वीटो के इस्तेमाल के कारण (संयुक्त राष्ट्र) सुरक्षा परिषद जरूरत के समय अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बहाल करने की अपनी जिम्मेदारी निभा पाने में नाकाम रही है। हमने देखा है कि विभिन्न मौकों पर इसकी विफलता इस महत्वपूर्ण संगठन के औचित्य को प्रभावित करती है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए वीटो के सवाल पर व्यापक और गम्भीर चर्चा की आवश्यकता है।’’

Shera Rajput