अमेरिका विमानन कंपनियों ने 1,500 से अधिक उड़ानें की रद्द, जानें क्या है वजह

Summary :

विमानन कंपनियों ने अमेरिका में 1,500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी। गर्मियों की छुट्टियों के बीच बृहस्पतिवार का दिन यात्रा करने के लिहाज से अब तक के सबसे खराब दिनों में से एक रहा।

 विमानन कंपनियों ने अमेरिका में 1,500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी। गर्मियों की छुट्टियों के बीच बृहस्पतिवार का दिन यात्रा करने के लिहाज से अब तक के सबसे खराब दिनों में से एक रहा।निगरानी सेवा फ्लाइटअवेयर के अनुसार, न्यूयॉर्क के लागार्डिया हवाई अड्डे पर करीब एक तिहाई से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं। न्यूजर्सी के निकटवर्ती नेवार्क लिबर्टी हवाईअड्डे पर एक चौथाई से अधिक उड़ानें रद्द की गयीं।कुछ ही सप्ताह पहले विमानन कंपनियों ने ‘मेमोरियल डे’ सप्ताहांत के आसपास पांच दिनों की अवधि में लगभग 2,800 उड़ानें रद्द की थी।
 पायलट की कमी से जूझ रहे है 
विमानन कंपनी के मुख्य कार्यकारी प्रबंधकों के साथ अमेरिका के परिवहन मंत्री पीट बटिगिएग ने एक ऑनलाइन बैठक की। विमानन कंपनियां कर्मचारियों, विशेष रूप से पायलट की कमी से जूझ रही हैं, जिससे उनकी नियोजित उड़ानों को संचालित करने की क्षमता प्रभावित हो रही है।पायलट संघों का कहना है कि उनकी कंपनियां उन पायलट के स्थान पर अन्य पायलट को नियुक्त करने की प्रक्रिया में धीमी रहीं, जो महामारी के शुरुआती समय में सेवानिवृत्त हुए या अनुपस्थित थे।

Desk Team