अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू हो गयई है और अब अमेरिकी सेना ने ईरान के लारक द्वीप और खार्ग द्वीप पर हमले किए है जिसमें दो ईरानी मिसाइल लॉन्चरों को निशाना बनाया गया। अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान के आईआरजीसी को होर्मुज में रॉकेट दागने और समुद्री खदानें बिछाने की तैयारी करते हुए देखा। ईरान ने पलटवार करते हुए जॉर्डन और UAE में अमेरिकी सैन्य बेस पर बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे है साथ ही दावा किया है कि होर्मुज में MQ-9 लॉन्ग रेंज ड्रोन को तबाह कर दिया है।
ईरान का पलटवार
अमेरिकी सेना द्वारा लारक द्वीप पर हमला करने के तुरंत बाद, ईरान ने जॉर्डन में दो अमेरिकी सैन्य बेस पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागने का दावा किया है। जॉर्डन में स्थित दो अमेरिकी हवाई अड्डों किंग हुसैन और अल-अजराक पर तकनीकी और रखरखाव के बुनियादी ढांचे और लड़ाकू विमानों के ठिकानों को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं वहीं UAE अल-मिनहाद बेस पर भी ड्रोन से हमला करने का दावा किया गया है साथ ही MQ-9 ड्रोन को गिराने का भी दावा किया गया है।
कई लोगों की मौत का दावा
अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए जॉर्डन में मिसाइलें दागी है वहीं जॉर्डन ने दावा करते हुए बताया कि ईरान की 8 मिसाइलों को एयर डिफेंस ने रोक दिया है। वहीं ईरान के लारक द्वीप पर धमाके की आवाज सुनी गई है और दावा किया गया है इस हमले में कई लोगों की मौत हुई है साथ ही अमेरिका को चेतावनी भी दी है।
ट्रंप ने जारी किया AI वीडियो
🔴President Trump just posted that Kharg Island is “being blown to smithereens.”
Kharg is Iran’s main oil-export hub in the Persian Gulf.
The post came as U.S. Iran fighting flared again around the Strait of Hormuz.
He has threatened Kharg for months and previously said U.S.… pic.twitter.com/cK6ilXsVM7— Commentary Donald J. Trump Posts From Truth Social (@TrumpDailyPosts) August 31, 2026
ट्रंप ने इस हमले के बाद AI वीडियो जारी करते हुए बताया कि खार्ग द्वीप पर हमला किया गया है जिसमें इस द्वीप को तबाह कर दिया गया है। बता दें कि ईरान के लिए यह द्वीप तेल का ठिकाना माना जाता है औऱ यहां से लगभग 90 प्रतिशत कच्चे तेल का निर्यात किया जाता है और प्रमुख तेल निर्यात का टर्मिनल माना जाता है।


Download Android App
Download iOS App




