अमेरिकी अधिकारी ने तालिबान के साथ वार्ता को बताया ‘सार्थक’, सैनिकों की वापसी से इनकार

Summary :

कतर की राजधानी दोहा में अमेरिकी वार्ताकार दल के एक दल ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिका ने शांति समझौते के तहत 18 महीने में वापसी के लिए पेशकश नहीं की है।

एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि तालिबान के साथ हालिया दौर की वार्ता ‘‘बहुत सार्थक’’ रही है। हालांकि, उन्होंने इससे इनकार किया कि वाशिंगटन ने अफगानिस्तान से अपने 14000 सैनिकों की वापसी के लिए समय सीमा निर्धारित करने की मांग पर बल दिया है । कतर की राजधानी दोहा में अमेरिकी वार्ताकार दल के एक दल ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिका ने शांति समझौते के तहत 18 महीने में वापसी के लिए पेशकश नहीं की है । 
दोहा में तालिबान का राजनीतिक कार्यालय है और वहां पर वार्ता हो रही है । तालिबान के एक अधिकारी ने कुछ महीने पहले समय सीमा के बारे में बताया था, अमेरिकी वार्ताकार उसी बारे में बता रहे थे। वार्ता की संवेदनशीलता को देखते हुए इस अमेरिकी अधिकारी ने अपनी पहचान जाहिर करने से इंकार कर दिया। 

Desk Team