US Pharma Tariff Update: अमेरिकी राष्ट्रपति ने कई देशों पर भारी भरकम टैरिफ लगाने के साथ ही कई आयातित वस्तुओं पर भी टैरिफ बम फोड़ा है। इसी बीच भारतीय फार्मास्युटिकल एलायंस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा 1 अक्टूबर से ब्रांडेड और पेटेंटेड फार्मास्यूटिकल्स के आयात पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की घोषणा विशेष रूप से पेटेंट या ब्रांडेड उत्पादों के लिए है। जेनेरिक दवाओं को पर टैरिफ लागू नहीं किया गया है।
US Pharma Tariff Update: 45% जेनेरिक दवाओं की आपूर्ति

भारत देश संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रयुक्त होने वाली 45 प्रतिशत जेनेरिक और 15 प्रतिशत बायोसिमिलर दवाओं की आपूर्ति करता है। फार्मेक्सिल के अध्यक्ष नमित जोशी ने कहा कि भारत लंबे समय से किफायती, उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का आधार रहा है, से जेनेरिक दवा बाजार में भारत, अमेरिका की लगभग 47 प्रतिशत दवा आवश्यकताओं की आपूर्ति करता है।
US Pharma Tariff: भारतीय फॉर्मा उद्योग को बड़ा फायदा
अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ लगाने की घोषणा से यूटर्न ले लिया है। बता दें कि जेनेरिक दवाओं पर टैरिफ लगाने के निर्णय को रद्द कर दिया गया है। जिससे भारतीय फार्मा उद्योग को बड़ा फायदा मिलने वाला है। बता दें कि भारतीय कंपनियों को फायदे के साथ ही अमेरिका के मरीजों को भी फायदा होने वाला है क्योंकी जेनेरिक दवाओं से लाखों लोग भारत के फॉर्मा सेक्टर पर निर्भर है। टैरिफ ना लगने के कारण भारत से आयातित दवा सस्ती रहेगी।
Trump Tariff on Pharma: 100 प्रतिशत टैरिफ

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ बम फोड़ा है। इस दौरान ट्रम्प ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रशासन 1 अक्टूबर, 2025 से ब्रांडेड और पेटेंट दवा उत्पादों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया और यह टैरिफ तब तक जारी रहेगा जब तक कि कोई कंपनी अमेरिका में अपना फार्मास्युटिकल विनिर्माण प्लांट नहीं खोल देती है।
ALSO READ: Trump Tariff: ट्रंप का नया टैरिफ बम, दवाओं पर 100%, ट्रक और फ़र्नीचर पर भी लगाया भारी टैरिफ


Download Android App
Download iOS App




