व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की। द हिल न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, पिछले महीने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फस्र्ट लेडी मेलानिया ट्रंप सहित प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों के कोरोना से संक्रमित होने के बाद मीडोज हाल के दिनों में वायरस से संक्रमित होने वाले नवीनतम उच्च अधिकारी हैं।
यह स्पष्ट नहीं है कि मीडोज वायरस के संपर्क में कब आए, लेकिन अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि वह एरलिंगटन (वर्जीनिया) में एक री-इलेक्शन कैम्पेन कार्यालय में उपस्थित थे, ये वही कार्यालय है जहां राष्ट्रपति ने चुनाव के दिन दौरा किया था।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, अमेरिका में शुक्रवार को कुल 125,596 नए मामले दर्ज किए, जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9,727,345 हो गई। कम से कम 1,137 नई मौतों के साथ देश में मरने वालों की कुल संख्या 236,025 पहुंच गई। अमेरिका वर्तमान में दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शीर्ष पर बना हुआ है।


Download Android App
Download iOS App


