व्हाइट हाउस ने कहा कि वह मंकीपॉक्स के वायरस को रोकने के लिए जल्द ही देश भर में टीकाकरण अभियान शुरू करेगा। अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग उच्च संचरण वाले क्षेत्रों में तुरंत जिनेओस वैक्सीन की 56,000 डोज भेजेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस के हवाले से बताया कि अगले कुछ हफ्तों में अतिरिक्त 2,40,000 डोज वितरित की जाएंगी। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि आने वाले महीनों में कुल 16 लाख अतिरिक्त डोज उपलब्ध होंगे।

यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की गणना के अनुसार, जिन राज्यों में मंकीपॉक्स के सबसे अधिक मामले हैं, उनमें कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क , इलिनोइस और फ्लोरिडा के साथ-साथ वाशिंगटन डीसी. शामिल हैं।सीडीसी के निदेशक रोशेल वालेंस्की के आंकड़ों के अनुसार, 18 मई को संयुक्त राज्य अमेरिका में पहले मंकीपॉक्स मामले की पुष्टि हुई थी, मंगलवार तक 28 राज्यों में 306 मामले सामने आए हैं।


Download Android App
Download iOS App

