कोरोना काल में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि उनका देश कोविड-19 की वैक्सीन बनाने वाला पहला देश बन गया है। पुतिन ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि आज सुबह दुनिया में पहली बार कोरोना वायरस के खिलाफ एक वैक्सीन तैयार कर ली गई है। इसके साथ ही पुतिन ने कहा कि उनकी बेटी ने भी इस वैक्सीन को लिया है।
पूरा विश्व इस समय कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन बनाने में जुटा हुए है। ऐसे में रूस के राष्ट्रपति का दावा कोरोना से जूझ रहे विश्व के लिए एक बड़ी उम्मीद साबित हो सकती है। समाचार एजेंसी AFP के मुताबिक, इस वैक्सीन को मॉस्को के गामेल्या इंस्टीट्यूट ने डेवलेप किया है। मंगलवार को रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीन को सफल करार दिया।
पहले से रूस का दावा है कि कोरोना वैक्सीन तैयार करने में वह दुनियाभर के देशों से आगे हैं। रूस के उप स्वास्थ्य मंत्री ओलेग ग्रिडनेव ने ऐलान किया था कि आज मंगलवार यानी 12 अगस्त को करोना वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन होगा। हालांकि कई देशों का दावा है कि वह अगले कुछ दिनों में कोविड-19 की वैक्सीन बनाने में कामयाबी हासिल कर लेंगे।
भारत भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक करीब 100 से अधिक वैक्सीन बनाने पर काम किया जा रहा है। जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, इजरायल, चीन, रूस, भारत जैसे देश शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



