इजराइली सेना ने कहा कि उसने सोमवार को गाजा पट्टी से इजराइली क्षेत्र में दागे गए एक रॉकेट को बीच में ही रोक दिया।
कई माह में यह पहली बार है कि फलस्तीनी क्षेत्र से इजराइल में रॉकेट दागा गया। गाजा पट्टी पर हमास का नियंत्रण है।
फलस्तीनी क्षेत्रों के बाहर स्थित जैद अल-नखला ने कहा, ‘‘ गाजा के लिए सुविधाएं रोकने की दुश्मन की धमकी यरुशलम और कब्जे वाले वेस्ट बैंक में जो हो रहा है,उससे हमें रोक नहीं सकती।’’
इससे पहले सोमवार को वेस्ट बैंक में छापे के दौरान हुई झड़पों में इजराइली सैनिकों ने दो फलस्तीनियों को गोली मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए।


Download Android App
Download iOS App



