ब्रिटेन का अगला पीएम कौन ! भारतीय मूल के नेता रेस में सबसे आगे

Summary :

ब्रिटेन में राजनीति अस्थिरता गहरा रही हैं , प्रधानमंत्री बोरिस जोनसन कई महीनों से लगातार अपनी पार्टी कंजरवेटिव के निशाने पर बने हुए थे। जिसके चलते आज बोरिस जोनसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं। ऐसे में ब्रिटेन का अगला पीएम कौन हो !

ब्रिटेन में राजनीति अस्थिरता गहरा रही हैं, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कई महीनों से लगातार अपनी पार्टी कंजरवेटिव के निशाने पर बने हुए थे। जिसके चलते आज बोरिस जॉनसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं। ऐसे में ब्रिटेन का अगला पीएम कौन हो ! इसके लिए मंथन होना शुरू हो गया है। वैश्विक राजनीतिक विशेषज्ञ का कहना है कि ब्रिटेन की राजनीती में भारतियों का कद काफी ऊंचा हैं जिस कारण भारतीय मूल के सांसद ऋषि सुनक पीएम पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।   
एकाएक इस्तीफे के कारण खाली हो गया था जॉनसन का कैबिनेट
UK Former Finance Minister Sajid Javid Appointed As Health Minister
हाल ही में ऋषि सुनक और यूके के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद के इस्तीफे के बाद यूके में मंत्रियों के इस्तीफों की बाढ़ आ गई। जिसके दबाव में जॉनसन ने इस्तीफा देने का फैसला लिया। इसके अलावा ब्रिटेन के कई आला अधिकारी भी जोनसन शासन से परेशान से नजर आ रहे थे।  
कार्यवाहक के तौर पर कार्यभार संभाले रहेंगे पीएम  बोरिस जॉनसन
माना जा रहा है यूके के अगले पीएम बनने तक बोरिस कार्यवाहक पीएम के तौर पर बने रहेंगे। उनका कार्यवाहक पदभार अक्टूबर माह तक रहने की संभावना है। 42 वर्षीय ऋषि सुनक जिनका नाम इस वक्त यूके के अगले पीएम के रूप में सामने आ रहा है, उन्हें बोरिस जॉनसन ने ही राजकोष का चांसलर नियुक्त किया था। यह फरवरी 2020 की बात है, जब बोरिस अपनी कैबिनेट का विस्तार कर रहे थे। कोरोना के कारण बोरिस जॉनसन घिरे रहे। सियासी लोग बोरिस जॉनसन इस्तीफे की आवाज तेज कर रहे थे।  
कई बार महाभियोग का सामना कर चुके हैं बोरिस जॉनसन
बोरिस जॉनसन, पिछले कुछ समय से आलोचनाओं के घेरे में हैं। कोविड लॉकडाउन के दौरान जॉनसन ने बर्थडे पार्टी दी थी और इस पर बड़ा बवाल हुआ। पुलिस ने उन पर जुर्माना लगाया था और जॉनसन ने खुद मानर कि लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री आवास में कई पार्टियां हुई थीं। जॉनसन ने कुछ दिनों पहले जब विश्‍वास प्रस्‍ताव का सामना किया था तो मामूली अंतर से कुर्सी बचा पाए थे। जॉनसन की पार्टी के 32 सांसद कभी भी उनके लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।
 

Desk Team