बीजिंग, 9 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के 16वें आर्कटिक महासागर अभियान दल के श्वेयलोंग-2 (स्नो ड्रैगन-2) नामक बर्फ भंजक जहाज ने 9 अगस्त को 84 डिग्री उत्तरी अक्षांश के पास मध्य आर्कटिक महासागर क्षेत्र में यात्रा के पहले आइस स्टेशन का सर्वेक्षण कार्य शुरू किया।
बताया जाता है कि वर्तमान यात्रा में श्वेयलोंग-2 सात आइस स्टेशनों पर 20 से ज़्यादा कार्य करेगा, जिसमें डिस्पोजेबल बर्फ-आधारित बोया परिनियोजन, बर्फ कोर नमूनाकरण और समुद्री बर्फ सुदूर संवेदन अवलोकन शामिल हैं।
इससे समुद्री बर्फ पिघलने के दौरान वायुमंडल, समुद्री बर्फ, ऊपरी महासागर और उपहिमनद पारिस्थितिक प्रक्रियाओं से जुड़े संबंधित मापदंडों का व्यापक अवलोकन किया जाएगा, ताकि आर्कटिक समुद्री बर्फ में तेज़ी से हो रहे बदलाव और उनके तरीकों व पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के अध्ययन के लिए वैज्ञानिक डेटा हासिल किया जा सके।
ध्यान रहे कि पोलर बेयर बर्फ स्टेशन के सर्वेक्षण कार्य के लिए मुख्य खतरों में से एक है। अभियान दल ने पोलर बेयर से बचने और आपातकालीन योजना बनाई, ताकि दल के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
डीकेपी/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)



Download Android App
Download iOS App



