Birthday Bash: अंबानी परिवार में हर छोटी बड़ी चीज धूमधाम से मनाई जाती है, फिर चाहे कोई त्योहार हो, कॉर्पोरेट इवेंट या किसी का जन्मदिन। बीते दिन यानी शनिवार की शाम Mukesh Ambani और Nita Ambani की बेटी Isha Ambani और दामाद Anand Piramal के जुड़वा बच्चों का जन्मदिन मनाया गया। इस खास मौके पर पूरे बॉलीवुड और क्रिकेट जगत से सेलेब्स पहुंचे। बर्थडे के लिए एक खास थीम रखा गया था, जिसके अनुसार सभी कैजुअल कपड़ों में ही नजर आए। इस मौके पर पहली बार अंबानी परिवार ने बच्चों को पैपराजी से भी रू-ब-रू कराया।
बेहद क्यूट हैं Isha Ambani के बच्चे
इस दौरान Isha Ambani और Anand Piramal के दोनों बच्चों को गोद में लिए Mukesh Ambani और Nita Ambani नजर आए। दोनों ही बच्चे बेहद क्यूट लग रहे थे। जहां नातिन आद्या को गोद में लिए Mukesh Ambani नजर आए, वहीं Nita Ambani की गोद में नाती कृष्णा दिखाई दिया।Nita Ambani ने लेवेंडर कलर की ड्रेस कैरी की थी। वहीं Mukesh Ambani ने रेड चेक शर्ट पहनी थी। दोनों ही बच्चों को काफी क्यूट स्टाइल में ड्रेसअप किया गया था। आद्या ने ब्लू फ्रॉक पहनी थी। वहीं कृष्णा ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लू शॉर्ट्स पहने थे। फैंस बेबीज को देखने के बाद रिएक्शन दे रहे हैं। उन्हें बच्चे बेहद प्यारे और क्यूट लग रहे हैं।
सितारों का रहा जलवा
पैपराजी के सामने फोटो क्लिक कराने के बाद दोनों बच्चों को लिए Mukesh Ambani और Nita Ambani अंदर जाते नजर आए, जहां दरवाजे पर उनकी मुलाकात करण जौहर से भी हुई। करण जौहर अपने दोनों बच्चों को लिए इस सेलिब्रेशन में पहुंचे थे। इस ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी में शाहरुख खान भी पहुंचे। इसके अलावा कटरीना कैफ, ओरी, कियारा, अन्नया, राशा जैसे कई फिल्मी सितारे पहुंचे थे। इसके अलावा हार्दिक पांडया भी अपने पूरे परिवार संग पहुंचे और इस खास मौके पर चार चांद लगाए।
मनाया गया पहला बर्थडे
बता दें, Isha Ambani और Anand Piramal के बच्चे एक साल के हो गए हैं। ये उनका पहला बर्थडे सेलिब्रेशन है। पहली बार उनता चेहरा आधिकारिक तौर पर देखने को मिला है। 18 नवंबर 2022 को ईशा अंबानी ट्विंस बच्चों की मां बनी थीं। ईशा के अस्पताल से लौटने के बाद परिवार में उनके बच्चों का ग्रैंड वेलकम किया गया था।
मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Bollywood Kesari’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।