प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान से मिलकर बिहार में अपराध की घट रही घटना पर चिंता व्यक्त कर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने का मांग किया। पत्रकारों से वार्तालाप कर तेजस्वी यादव ने कहा कि रूपेश हत्याकांड को बीते छह दिन हो गया और आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
रूपेश हत्याकांड बिहार का पहला घटना नहीं है। इसके पूर्व भी कई आपराधिक घटनाएं घट चुकी है। पुलिस दोषियों के बजाये निर्दोर्षों को फंसाकर जेल भेजने का काम करतीहै। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब अपराध पर सवाल पूछा जाता है तो वे सीधे 2005 से पहले शासनकाल की स्थिति का जिक्र करते हैं।
जबकि 2005 के अपेक्षा 2019 में अपराध की संख्या में दोगुनी वृद्घि हुई है। इनके शासनकाल में बड़ी मछली को बचाने के लिए छोटी मछली को बलि का बकरा बनाया जाता है। यह सरकार केवल सुशासन का भ्रम फैलाने में जुटी है। एनसीआरबी डाटा के अनुसार 2020 में 3138 हत्या, 1450 बलात्कार की घटना घटी।
वहीं भारत सरकार के डाटा के अनुसार 2005 में संज्ञेय अपराध 104778, बलात्कार 973, अपहरण 2566, डकैती 1310, वहीं 2019 के सुशासन सरकार में संज्ञेय अपराध 269096, बलात्कार 1450, अपहरण 10925, डकैती 2046 घटना घटी। अपराधी दिन-दहाड़ेर सड़क पर घटना का अंजाम देती है और पुलिस मूकदर्शक बना बैठा है।