400 मीटर रिले रेस में भारतीय टीम ने कटाया Paris Olympics का टिकट

Summary :

भारतीय महिला और पुरूष चार गुणा 400 मीटर रिले टीमों ने यहां सोमवार को विश्व एथलेटिक्स रिले में दूसरे दौर की हीट में दूसरे स्थान पर रहकर Paris Olympics के लिये क्वालीफाई कर लिया । रूपल चौधरी, एम आर पूवम्मा, ज्योतिका श्री दांडी और शुभा वेंकटेशन की चौकड़ी ने तीन मिनट 29 . 35 सेकंड का समय लेकर पहली हीट में जमैका (3 : 28 . 54) के बाद दूसरा स्थान हासिल करके पेरिस का टिकट कटाया । HIGHLIGHTS 400 मीटर रिले टीमों ने विश्व एथलेटिक्स रिले में दूसरे दौर की हीट में दूसरे स्थान पर रहकर Paris Olympics के…

भारतीय महिला और पुरूष चार गुणा 400 मीटर रिले टीमों ने यहां सोमवार को विश्व एथलेटिक्स रिले में दूसरे दौर की हीट में दूसरे स्थान पर रहकर Paris Olympics के लिये क्वालीफाई कर लिया ।
रूपल चौधरी, एम आर पूवम्मा, ज्योतिका श्री दांडी और शुभा वेंकटेशन की चौकड़ी ने तीन मिनट 29 . 35 सेकंड का समय लेकर पहली हीट में जमैका (3 : 28 . 54) के बाद दूसरा स्थान हासिल करके पेरिस का टिकट कटाया ।

HIGHLIGHTS

  • 400 मीटर रिले टीमों ने विश्व एथलेटिक्स रिले में दूसरे दौर की हीट में दूसरे स्थान पर रहकर Paris Olympics के लिये क्वालीफाई किया
  • भारतीय टीम क्वालीफाइंग हीट में तीन मिनट 29 . 74 सेकंड का समय निकालकर पांचवें स्थान पर रही थी
  • महिला टीम का ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना सुखद आश्चर्य रहा


भारतीय टीम रविवार को पहले दौर की क्वालीफाइंग हीट में तीन मिनट 29 . 74 सेकंड का समय निकालकर पांचवें स्थान पर रही थी ।
बाद में पुरूष टीम (मोहम्मद अनस याहया, मोहम्मद अजमल, अरोकिया राजीव और अमोल जैकब) तीन मिनट 3.23 सेकंड का समय निकालकर अमेरिका (2 : 59 . 95) के बाद दूसरे स्थान पर रही ।
दूसरे दौर में तीनों हीट से शीर्ष दो टीमों ने 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाले ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई किया ।
महिला टीम का ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना सुखद आश्चर्य रहा क्योंकि फोकस पुरूष टीम पर था जिसने तोक्यो ओलंपिक और 2023 विश्व चैम्पियनशिप में एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा था । इसके अलावा 2023 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता। पहले दौर में पुरूष टीम रेस पूरी नहीं कर सकी थी क्योंकि दूसरे चरण के धावक राजीव रमेश को मांसपेशी में खिंचाव के कारण बीच में ही बाहर होना पड़ा था । राजीव अरोकिया ने टीम में रमेश की जगह ली और अनस तथा अजमल के बाद तीसरा चरण दौड़े ।


भारतीय पुरूष टीम तीसरे स्थान पर थी जब आखिरी चरण के धावक जैकब ने अरोकिया से बेटन ली और जबर्दस्त दौड़ लगाते हुए मैक्सिको के प्रतिद्वंद्वी को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया ।
भारतीय टीम ने तोक्यो ओलंपिक में 3: 00 . 25 में रेस पूरी करके एशियाई रिकार्ड तोड़ा था। इसके बाद विश्व चैम्पियनशिप 2023 में 2 : 59 . 05 का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया था ।
भारत ने चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले से दूसरे दौर की हीट में नाम वापिस ले लिया क्योंकि रमेश फिट नहीं थे। उन्होंने रविवार को चार गुणा 400 मीटर मिश्रित और पुरूष दोनों वर्गों में भाग लिया था ।
मिश्रित रिले का आगाज तोक्यो ओलंपिक से हुआ और भारत ने भी इसमें क्वालीफाई किया था।
भारतीय महिला चार गुणा 400 मीटर रिले टीम तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई नहनीं कर सकी थी । पहली बार लॉस एंजिलिस में 1984 खेलों में महिला चार गुणा 400 मीटर रिले की शुरूआत के बाद से भारतीय टीम आठवीं बार उतरेगी । वहीं पुरूष टीम चौथी बार भाग लेगी क्योंकि इस वर्ग की स्पर्धा 2000 सिडनी ओलंपिक से ही शुरू हुई है ।
अब भारत के ट्रैक और फील्ड के 19 खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं जिनमें भालाफेंक चैम्पियन नीरज चोपड़ा शामिल हैं । एथलेटिक्स की स्पर्धायें एक अगस्त से शुरू होंगी।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.