कोचिंग के बाहर बच्चों ने एक दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूसे, यूजर्स ने कहा-कलेशी बच्चे

Summary :

लड़ाई-झगड़ा लोगों के बीच काफी आम है, आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियो देखने को मिल जाती है जहां लोग एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसा रहे हो। हालांकि ये झगड़े बड़े लोगों के बीच देखने के लिए मिलते हैं लेकिन अब इंटरनेट पर दो लोगों के बीच हुई लड़ाई काफी वायरल हो रही है। यहां सबसे हैरानी की बात ये है कि ये कोई बड़े लोग नहीं बल्कि कोचिंग में जाते स्टूडेंट है, जो एक दूसरे पर जमकर घूसे बरसा रहे हैं। बच्चों के बीच चले घूसे दरअसल, वीडियो में 8 से 10 बच्चों का एक ग्रुप दिखाई दे…

coaching institute students fight video

लड़ाई-झगड़ा लोगों के बीच काफी आम है, आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियो देखने को मिल जाती है जहां लोग एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसा रहे हो। हालांकि ये झगड़े बड़े लोगों के बीच देखने के लिए मिलते हैं लेकिन अब इंटरनेट पर दो लोगों के बीच हुई लड़ाई काफी वायरल हो रही है। यहां सबसे हैरानी की बात ये है कि ये कोई बड़े लोग नहीं बल्कि कोचिंग में जाते स्टूडेंट है, जो एक दूसरे पर जमकर घूसे बरसा रहे हैं।

coaching institute students fight video
Source-Google Image

बच्चों के बीच चले घूसे

दरअसल, वीडियो में 8 से 10 बच्चों का एक ग्रुप दिखाई दे रहा है। जिसमें से दो स्टूडेंट एक दूसरे पर बुरी तरह से चांटे और लात घूसे बरसा रहे हैं। दोनों ही बच्चों को पूरे गुस्से में देखा जा सकता है। जबकि इस बीच एक छात्र इनका बीच-बचाव करता हुआ नजर आता है। तो वहीं, उसे बाकी छात्र कहते हुए नजर आते हैं कि तू क्यों बीच में जा रहा है, साइड हो जा।

ये वीडियो @Arhantt_pvt नाम के यूजर ने शेयर की है।

बाकी के छात्र लड़ाई खत्म करवाने के बजाए वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये सभी एक नामी कोचिंग के स्टूडेंट है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @Arhantt_pvt नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। हालांकि, बच्चों के बीच लड़ाई का कारण क्या है इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

लोगों ने कहा-कलेशी बच्चे

वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। एक यूजर ने लिखा, ‘ये इंस्टीट्यूट कब खुला? तभी शकुनि से भी बड़े-बड़े कलेशी आ रहे हैं’। जबकि एक यूजर ने लिखा, ‘कितने प्यारे बच्चे हैं, पढ़ाई करने वहां जाते हैं और फिर लड़कियों के लिए आपस में झगड़ते हैं’। वहीं कई यूजर्स ने इसे नीट परीक्षा के साइड इफेक्ट्स बताया। फिलहाल वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid