मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आागमी 2024-25 में लगने वाले कुंभ की तैयारियों को अभी से आरंभ करने का निर्देश दिया है। प्रयागराज मंडल में हो रहे विकास कार्यों की ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने भव्य एवं दिव्य कुंभ के लिये कार्य योजना तैयार कर आगे बढ़ने की बात कही है।
मुख्यमंत्री ने 50 करोड़ रुपये से अधिक व इससे कम लागत की परियोजनाओं, स्मार्ट सिटी योजना, अमृत योजना, खाद की उपलब्धता आदि की बिंदुवार समीक्षा की। कहा कि बजट की कमी नहीं होने दी जायेगी। जन कल्याणकारी योजनाओं में उन्होंने अफसरों की जवाबदेही तय करने की बात कही।
लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्यवाही की चेतावनी दी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंडल में हो रहे विकास कार्यों पर संतुष्टि जताई। कहा कि प्रयागराज में अभी और विकास की आवश्यकता है। मंडलायुक्त आर.रमेश कुमार ने 50 करोड़ से अधिक लागत वाली कुल नौ परियोजनाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बताया कि नैनी में राज्य विश्वविद्यालय का काम 50 फीसदी से से अधिक हो गया है। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने 50 करोड़ से कम लागत की परियोजनाओं और उसकी प्रगति के बारे में बताया।