हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की सिगरेट पीते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी और लोगों ने उन्हें इस चीज के लिए काफी ट्रोल भी किया था। दरअसल प्रियंका चोपड़ा बीते साल दिवाली के मौके पर सिगरेट को सेहत के लिए खतरनाक बताकर ट्वीट कर चुकी थीं।
लोगों ने उन्हें ये कहते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया की की एक तरफ उन्हें पटाखों के धुएं पर अस्थमा याद आता है वहीं सिगरेट पीते हुए उनका अस्थमा कहां गया। अब प्रियंका के बाद बिपाशा बासु से भी एक फैन ने सिगरेट के ऊपर सवाल किया है।
बिपाशा बासु ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन शुरू किया है जिसमे वो लाइव फैंस के सवालों के जवाब देती है। इस लाइव सेशन में फैन ने बिपाशा से सवाल किया , “आप सिगरेट पीती हैं?” यह सवाल सुनते ही बिपाशा ने भी करारा जवाब दिया।
इस सवाल के जवाब में बिपाशा ने कहा- ‘मैं हमेशा अपने आसपास के लोगों को भी स्मोक नहीं करने की सलाह देती हूं।’ इस जवाब के बाद फैन ने उनसे इस मामले में कोई सवाल नहीं किया।
आपको बता दें बिपाशा और प्रियंका से पहले कई और अभिनेत्रियां सिगरेट पीने को लेकर सोशल मीडिया फंस चुकी है। कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाली सुमोना की भी एक तस्वीर दो साल पहले वायरल हुई थी जिसमे वो बैक स्टेज स्मोक करती हुई नजर आ रही थी।
इस तस्वीर के वायरल होने के 2 साल बाद सुमोना ने इस पर हाल ही में सफाई दी। सुमोना ने कहा कि अब उन्होंने सिगरेट छोड़ दी है। वहीं प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने जन्मदिन पर पति निक जोनस और मां के साथ मियामी बीच पर सिगरेट पीते हुए कैमरे में कैद हुई थी।
प्रियंका से पहले भी कई बॉलीवुड सितारे पब्लिक प्लेस में स्मोक करते हुए नजर आ चुके है और कुछ समय पहले रणबीर कपूर के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भी न्यूयोर्क में सिगरेट के काश लगाते हुए स्पॉट हुई थी।