भारत एक बेहद खूबसूरत देश है यहां ऐसी बहुत सी चीज़ें हैं, जो अपने आप में काफी ज्यादा महत्व रखती हैं। जैसे- पेड़, पौधे, नदियां, पहाड़, जंगल आदि। सोचिए अगर नदियां ना होती, तो धरती पर हमारा जीवन संभव ही नहीं होता। ऐसे में अगर आप भी जल्दी पेरेंट्स बने हैं या बनने वाले हैं, तो जरूर आप उसके लिए कुछ ऐसे नाम तलाश रहे होंगे, जो आपके बच्चे को प्रकृति से जोड़ता हो, तो चलिए देर किस बात कि यहां देखते हैं, नदियों से प्रेरित बच्चों के बेहद खूबसूरत नामों की लिस्ट और उनके अर्थ।
देखें बच्चों के नदियों से प्रेरित बच्चों के नाम
Baby Boy Names: लड़कों के नाम
1. अर्णव (Arnav) – नदी का स्वामी, महासागर
2. सिन्धु (Sindhu) – सिंधु नदी, विशाल जलधारा
3. नील (Neel) – नील नदी (Nile River)
4. झेलम (Jhelum) – पंजाब की एक प्रसिद्ध नदी
5. कावेर (Kaver) – कावेरी नदी से प्रेरित नाम
6. रेवांश (Reyansh) – नर्मदा नदी का एक नाम (रेवा का अंश)
7. सरयू (Saryu) – अयोध्या की पवित्र नदी
8. रावी (Ravi) – रावी नदी, सूर्य
9. भागीरथ (Bhagirath) – गंगा को धरती पर लाने वाले
10. तुंग (Tung) – तुंगभद्रा नदी से प्रेरित (ऊंचा या तीव्र)
11. चेनाब (Chenab) – एक प्रमुख ऐतिहासिक नदी
12. तीस्ता (Teesta) – सिक्किम की सुंदर नदी
13. विपाश (Vipash) – ब्यास नदी का प्राचीन नाम
14. सागर (Sagar) – समुद्र (जहां नदियां मिलती हैं)
15. तरंग (Tarang) – नदी की लहर
16. प्रवाह (Pravah) – नदी का बहाव
Baby Girl Names: लड़कियों के नाम
17. गंगा (Ganga) – भारत की सबसे पवित्र नदी
18. यमुना (Yamuna) – एक प्रसिद्ध पवित्र नदी
19. नर्मदा (Narmada) – आनंद देने वाली नदी
20. कावेरी (Kaveri) – दक्षिण भारत की प्रमुख नदी
21. गोदावरी (Godavari) – भारत की एक पवित्र और बड़ी नदी
22. रेवा (Reva) – नर्मदा नदी का एक सुंदर नाम
23. तृप्ता (Tripta) – नदी की तरह संतुष्ट करने वाली
24. अलकनंदा (Alaknanda) – उत्तराखंड की एक सुंदर नदी
25. सरिता (Sarita) – नदी (बहता हुआ पानी)
26. तापी (Tapi) – सूर्य की पुत्री, ताप्ती नदी
27. मंदाकिनी (Mandakini) – आकाश गंगा, एक पवित्र नदी
28. कृष्णा (Krishna) – एक प्रमुख दक्षिण भारतीय नदी
29. जाह्नवी (Jahnavi) – गंगा नदी का एक प्यारा नाम
30. शिप्रा (Shipra) – उज्जैन की पवित्र नदी
31. तीस्ता (Teesta) – पहाड़ों से बहने वाली नदी


Download Android App
Download iOS App




