बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी है। संक्रमितों का आंकड़ा दिन पर दिन लगातार तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,667 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में अबतक कुल संक्रमितों का आंकड़ एक लाख 50 हजार 694 हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 7 सितंबर की रिपोर्ट के आधार पर बताया कि पटना जिले में फिर सबसे अधिक 208 पॉजिटिव मिले हैं। इससे यहां कोविड-19 की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 22986 हो गई है। इस दौरान अररिया और पूर्णिया में सौ से अधिक संक्रमित मिले हैं। अररिया में 119 और पूर्णिया में संक्रमण के 129 नये मामले सामने आए हैं।
इसी तरह भागलपुर में 96, पूर्वी चंपारण में 68, मुजफ्फरपुर में 65, पश्चिम चंपारण में 62, गोपालगंज में 57, मधेपुरा में 53, बेगूसराय और कटिहार में 42-42, जहानाबाद में 41, औरंगाबाद और नालंदा में 38-38, गया, समस्तीपुर और सारण में 37-37, लखीसराय में 36, सुपौल में 35 तथा बक्सर और सीवान में 34-34 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। किशनगंज में 33, वैशाली में 31, सीतामढ़ में 30, दरभंगा में 27, शेखपुरा में 25, मधुबनी में 24, नवादा में 23, अरवल में 21, भोजपुर और मुंगेर में 20-20, रोहतास में 19, सहरसा में 18, जमुई और खगड़िया में 16-16, बांका में 12, कैमूर में नौ तथा शिवहर में सात लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं।
विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और झारखंड के रांची के एक-एक व्यक्ति का पटना में, झारखंड के गोड्डा और साहेबगंज के एक-एक व्यक्ति का भागलपुर में, दिल्ली के एक व्यक्ति का अररिया में तथा झारखंड के धनबाद के एक व्यक्ति का सैंपल जांच के लिए मुजफ्फरपुर में लिया गया। रिपोर्ट में ये सभी पॉजिटिव पाए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



