बिहार के कटिहार से बाल मजदूरी के लिए ट्रेन से पंजाब के अमृतसर ले जाए जा रहे 11 बच्चों को चाइल्डलाइन ने लखनऊ में रेस्क्यू किया है। चाइल्डलाइन टीम को बुधवार को बचपन बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं से सूचना मिली कि बाल श्रम के उद्देश्य से आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन में सवार 15 बच्चों को कटिहार से अमृतसर ले जाया जा रहा है।
11 नाबालिग लड़कों का पता
चाइल्डलाइन के समन्वयक विवेक शर्मा ने कहा, हमारी टीम ने दो वयस्कों के साथ 11 नाबालिग लड़कों का पता लगाया और बुधवार को ऐशबाग रेलवे स्टेशन (लखनऊ) पर उनको उतार लिया। पूछताछ के दौरान बच्चों ने खुलासा किया कि वे बिहार के दो लोगों के साथ अमृतसर जा रहे थे, जो उन्हें काम के लिए वहां ले जा रहे थे।
चाइल्डलाइन रेल कर्मचारी
बचाव दल में चाइल्डलाइन लखनऊ और चाइल्डलाइन रेल कर्मचारी, एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के अधिकारी, आरपीएफ अधिकारी और जीआरपी अधिकारी शामिल थे।पूछताछ और जांच अभी जारी थी। शर्मा ने कहा, सीडब्ल्यूसी को सूचित कर दिया गया है और बच्चों को मोहन रोड आश्रय गृह ले जाने की संभावना है


Download Android App
Download iOS App



