बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले आरजेडी (RJD) और जेडीयू (JDU) के बीच खींचतान जारी है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने विधायकों को एकजुट करने में जुटी हैं। फ्लोर टेस्ट से पहले नीतीश कुमार ने जेडीयू की बैठक बुलाई, जिसमें 4 विधायक नहीं पहुंचे। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि फ्लोर टेस्ट में नीतीश कुमार कहीं गच्चा ना खा जाएं।
Highlights
- Bihar Floor Test से पहले JDU के 4 विधायक हुए गायब
- 41 विधायक ही नीतीश कुमार की मीटिंग में पहुंचे
- विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित करना
41 विधायक ही नीतीश कुमार की मीटिंग में पहुंचे
बिहार में जेडीयू के कुल 45 विधायक हैं, जिसमें सिर्फ 41 विधायक ही नीतीश कुमार की मीटिंग में पहुंचे। जेडीयू की बैठक से गायब रहने वाले विधायकों में डॉ. संजीव कुमार, बीमा भारती, दिलीप राय, सुदर्शन शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी ने इन विधायकों से संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन कई विधायकों का फोन स्विच ऑफ है।
विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित करना
नीतीश सरकार को सोमवार को विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित करना है। इसे लेकर इंडिया गठबंधन ने अपने-अपने विधायकों को कैद कर रखा है। इंडिया गठबंधन के सभी विधायक तेजस्वी यादव के आवास पर रुके हैं। वहीं, जेडीयू की बैठक में सारे विधायक नहीं पहुंचे, जिससे नीतीश कुमार की चिंता बढ़ गई है।


Download Android App
Download iOS App



