प्रेस के माध्यम से पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने दी जानकारी। कार्तिक शुक्लपक्ष द्वितीय यानि आगामी 6 नवम्बर को आयोजित होने वाली चित्रगुप्त पूजा की तैयारियां जोरों पर है । सोमवार को भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी ।उन्होंने बताया की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी मंदिर परिसर में किया जाएगा। दानापुर से लेकर पटना सिटी तक की विभिन्न चित्रगुप्त पूजा समितियों की एक बड़ी बैठक भी इस संबंध में की गई है।
सिन्हा ने बताया कि सभी चित्रगुप्त पूजा समितियों ने भगवान चित्रगुप्त की सभी मूर्तियों को सामूहिक रूप से पटना सिटी के नौजर घाट स्थित श्री आदि चित्रगुप्त मंदिर के घाट से विसर्जित करने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं, चित्रगुप्त पूजा को लेकर पूरे पटना शहर को तोरणद्वारों से सजाने का भी फैसला लिया गया है। साथ ही चित्रगुप्त पूजा को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए कई समितियों का भी गठन किया गया है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं से चित्रगुप्त आदि मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त की सभी प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया जाएगा।
सामूहिक विसर्जन समिति के संयोजक सुजीत कुमार वर्मा ने पूरे क्षेत्र को 5 जोन में विभक्त किये जाने की बात कही। इसके लिए सभी क्षेत्र के प्रभारी के साथ दो-दो सह प्रभारी बनाए गए हैं। सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सुदामा प्रसाद सिन्हा, चंद्रमोहन सक्सेना,नवीन सिन्हा,संजय कुमार सिन्हा , मनोज कुमार मनोज,अनूप कुमार सिन्हा, कुमार अनुपम के साथ मंदिर कमिटी के सदस्य और पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे ।