Aaj Ka Mausam 08 May 2026: Delhi में आग उगलेगा सूरज! UP-Bihar समेत 12 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Summary :

Aaj Ka Mausam 08 May 2026: मई के महीने में जहां गर्मी और लू सताती है, वहीं इस साल मौसम इसके उलट है। 8 और 9 मई को कई राज्यों में आंधी-बारिश की आशंका है, जिसमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश , राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 13 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल। Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी दिल्ली-एनसीआर में 8 से 12…

Aaj Ka Mausam 08 May 2026: मई के महीने में जहां गर्मी और लू सताती है, वहीं इस साल मौसम इसके उलट है। 8 और 9 मई को कई राज्यों में आंधी-बारिश की आशंका है, जिसमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश , राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 13 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी

Aaj Ka Mausam 08 May 2026
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में 8 से 12 मई के बीच भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। आज अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनततम तापमान 23°C रहने का अनुमान है, हालांकि दिन में हल्की हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास कम होगा। 12 मई के बाद फिर से तापमान में कमी आएगी।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में बारिश

उत्तर प्रदेश में 8 से 13 मई के दौरान आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तराई और पूर्वी जिलों में थोड़ी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। पूरे राज्य में 40-50 किमी/घंटा की तेज़ हवाएं चल सकती हैं। 8 मई के बाद मौसम सामान्य और शुष्क होने की उम्मीद है।

Bihar Weather: बिहार में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Aaj Ka Mausam 08 May 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार के 15 जिलों में 8-9 मई के लिए आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बेमौसम बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। किशनगंज, सुपौल, अररिया और खगड़िया जैसे जिलों में अगले 2 दिन बादल छाए रहेंगे और बारिश रुक-रुककर होगी। 8 मई के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 34°C 24°C
जयपुर 38°C 25°C
शिमला 23°C 14°C
मुंबई 33°C 29°C
भोपाल 39°C 27°C
रांची 32°C 21°C
चेन्नई 33°C 28°C
नैनीताल 23°C 16°C
पटना 33°C 23°C
कोलकाता 34°C 25°C
लखनऊ 33°C 24°C

Also Read: Gold Rate Today 8 May: सोने के भाव में भारी उछाल, चांदी ₹5 हजार हुई महंगी, जानें आपके शहर में कितने बढ़ा रेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।