Chinese Oil Tanker Attacked In Hormuz: अमेरिका ने ईरान के कई शहरों में भीषण बमबारी शुरू कर दी है साथ ही होर्मुज में भी ताबडतोड़ हमले हो रहे है। इसी बीच होर्मुज में भी गोलीबारी हुई है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम समझौते के बीच होर्मुज में अमेरिकी और ईरानी नौसेना बलों के बीच गोलीबारी की पुष्टि करते हुए दावा किया कि तीन अमेरिकी विध्वंसक पोत पर ईरान ने गोलीबारी की थी और बाद में वह सफलतापूर्वक गुजर गए है।
चीन के तेल टैंकर को निशाना बनाया
होर्मुज के बीच धमाकों में पहली बार चीन के तेल टैंकर को निशाना बनाया गया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में टैंकर को नुकसान पहुंचा है साथ ही आग भी लगी है। UAE के तट के पास से गुजरते समय जहाज में आग लगने के बारे में आपातकालीन संदेश भेजे थे। इस जहाज की पहचान मार्शल आइलैंड्स के झंडे लगे हुए तेल और केमिकल टैंकर के रूप में की है।
अमेरिकी वॉरशिप पर ताबड़तोड़ गोलीबारी
होर्मुज में ईरान ने अमेरिकी वॉरशिप पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी है। इस हमले की पुष्टि ट्रंप ने भी कर दी है लेकिन उन्होंने बताया कि विश्व स्तरीय तीन अमेरिकी विध्वंसक पोत भारी गोलाबारी के बीच होर्मुज से सफलतापूर्वक निकल गए और तीनों पोतों को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ईरानी हमलावरों को भारी नुकसान हुआ है।
होर्मुज में भारी तनाव
इससे पहले भी होर्मुज में भारी तनाव बढ़ रहा था और अमेरिकी नौसेना द्वारा दक्षिणी ईरान के जास्क बंदरगाह के पास एक ईरानी तेल टैंकर को निशाना बनाया गया था और माना जा रहा है कि इस निशाने औऱ हमले किए जाने के बाद अमेरिकी नौसैनिक जहाजों को निशाना बनाया गया है। वहीं ईरान ने दावा करते हुए बताया कि इस हमले में अमेरिकी दुश्मन को काफी नुकसान हुआ है, और उनके तीन हमलावर जहाज तेजी से होर्मुज क्षेत्र से भाग गए है।
अमेरिकी विध्वंसक जहाजों के खिलाफ हमला
ईरान की तरफ से आईआरजीसी ने आरोप लगाया कि अमेरिकी विध्वंसक जहाजों के खिलाफ बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और आत्मघाती ड्रोनों को शामिल करते हुए अभियान चलाया गया, जिसमें अमेरिका को काफी नुकसान होने का दावा किया गया और यह कहा गया कि अमेरिकी जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से पीछे हट गए।


Download Android App
Download iOS App




