Aaj Ka Mausam 17 May 2026: दिल्ली में 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा… UP-Bihar समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 17 May 2026: मई के महीने में मौसम का मिज़ाज हर दिन बदल रहा है। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है, तो कहीं बारिश, आंधी और तूफान ने तबाही मचा रखी है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब समेत 15 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं, आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल। Delhi Weather: दिल्ली में बारिश…

Aaj Ka Mausam 17 May 2026: मई के महीने में मौसम का मिज़ाज हर दिन बदल रहा है। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है, तो कहीं बारिश, आंधी और तूफान ने तबाही मचा रखी है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब समेत 15 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं, आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather: दिल्ली में बारिश

Aaj Ka Mausam 17 May 2026
Delhi Weather (Image- Social Media)

मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 22 मई के बीच दिल्ली के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। लोगों को 17 मई को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो कुछ जगहों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। मौसम विभाग ने तेज धूल भरी आंधी, बिजली कड़कने और तूफानी हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।

हालांकि बाद अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 18 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में झुलसने वाली गर्मी से मौसम करवट ले रहा है। लखनऊ, कानपुर, बरेली, बदायूं, हरदोई, जालौन और बुंदेलखंड के कई जिलों में तेज आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है।

Bihar Weather: बिहार में आंधी-तूफान के साथ बारिश

Aaj Ka Mausam 17 May 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में भी मौसम का रुख तेजी से बदल रहा है। गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, पश्चिमी चंपारण, भागलपुर, पूर्णिया, कैमूर, गया, दरभंगा, कटिहार,और बेगूसराय समेत कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है। पटना में 17 और 18 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi) 42°C 30°C
भोपाल (Bhopal) 42°C 28°C
पटना (Patna) 41°C 27°C
चेन्नई (Chennai) 34°C 29°C
जयपुर (Jaipur) 42°C 32°C
शिमला (Shimla) 29°C 20°C
मुंबई (Mumbai) 33°C 29°C
रांची (Ranchi) 37°C 26°C
लखनऊ (Lucknow) 42°C 29°C
नैनीताल (Nainital) 30°C 20°C
कोलकाता (Kolkata) 37°C 29°C

Also Read: Lung Cancer के इलाज में नई क्रांति: भारत में लॉन्च हुई 7 मिनट वाली थेरेपी, अब घंटों तक Hospital में रुकने की जरूरत नहीं

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।