Aaj Ka Mausam 29 August: दिल्ली-NCR में फिर बरसेंगे बादल, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 29 August: देशभर में मॉनसून की बारिश अब भी जारी है, खासकर पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश तबाही मचा रही है। मौसम विभाग ने इसके अलावा झारखंड, मध्य प्रदेश और राजधानी दिल्ली में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश और बिहार में फिलहाल मौसम थोड़ा शांत है, लेकिन ओडिशा में तेज बारिश और तूफान की संभावना बनी हुई है। Aaj Ka Mausam 29 August  Delhi-NCR Weather 29 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों, जैसे छतरपुर, वसंत विहार, द्वारका, वसंत कुंज, हौज खास, पालम, मालवीय नगर, महरौली, आईजीआई…

Aaj Ka Mausam 29 August: देशभर में मॉनसून की बारिश अब भी जारी है, खासकर पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश तबाही मचा रही है। मौसम विभाग ने इसके अलावा झारखंड, मध्य प्रदेश और राजधानी दिल्ली में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश और बिहार में फिलहाल मौसम थोड़ा शांत है, लेकिन ओडिशा में तेज बारिश और तूफान की संभावना बनी हुई है।

Aaj Ka Mausam 29 August

Aaj Ka Mausam 29 August
Aaj Ka Mausam 29 August

 Delhi-NCR Weather

29 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों, जैसे छतरपुर, वसंत विहार, द्वारका, वसंत कुंज, हौज खास, पालम, मालवीय नगर, महरौली, आईजीआई एयरपोर्ट, इग्नू और गुरुग्राम में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Uttar Pradesh Weather

आज यूपी में बारिश से राहत मिल सकती है, हालांकि आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 31 अगस्त से 2 सितंबर तक पश्चिमी यूपी में भारी बारिश हो सकती है, जबकि 1 और 2 सितंबर को पूर्वी यूपी में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है।

Bihar Weather

Aaj Ka Mausam 29 August
Aaj Ka Mausam 29 August

बिहार में आज बादल छाए रह सकते हैं और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 30 अगस्त से 1 सितंबर के बीच कुछ इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

 Uttarakhand Weather

 Uttarakhand Weather
Uttarakhand Weather

उत्तराखंड में आज फिर से भारी बारिश की आशंका है। पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, चमोली और नैनीताल जिलों में विशेष रूप से तेज बारिश हो सकती है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कई क्षेत्रों में आसमान में काले बादल छाए रह सकते हैं।

Madhya Pradesh Weather

मध्य प्रदेश के कई जिलों—जैसे खरगोन, धार, छिंदवाड़ा, अलीराजपुर, सिवनी, बड़वानी, बैतूल, खंडवा, बालाघाट, बुरहानपुर और मंडला में आज मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Mausam 28 August: दिल्ली-NCR में फिर बरसेंगे बादल, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Neha Singh