PM Modi Japan Visit Live: विदेशी धरती पर गायत्री मंत्र का जाप, टोक्यों में PM मोदी का हुआ ग्रैंड वेलकम

Summary :

PM Modi Japan Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा पर पहुंच गए हैं। यहां वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। जापान के टोक्यो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। जापान पहुंचते ही स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आपको बता दें कि पीएम मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर जापान पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रवार को जापान दौरे पर प्रवासी भारतीयों और जापानी कलाकारों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। PM Modi Japan Visit Live: पीएम मोदी ने पोस्ट की तस्वीरें प्रधानमंत्री…

PM Modi Japan Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा पर पहुंच गए हैं। यहां वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। जापान के टोक्यो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। जापान पहुंचते ही स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आपको बता दें कि पीएम मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर जापान पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रवार को जापान दौरे पर प्रवासी भारतीयों और जापानी कलाकारों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

PM Modi Japan Visit Live: पीएम मोदी ने पोस्ट की तस्वीरें

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा, “टोक्यो में भारतीय समुदाय के स्नेह और गर्मजोशी से मैं बेहद प्रभावित हूँ। जापानी समाज में सार्थक योगदान देते हुए हमारी सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित करने की उनकी प्रतिबद्धता वाकई सराहनीय है। अब से कुछ ही घंटों में, मैं भारत-जापान व्यापार और निवेश संबंधों को और मज़बूत करने पर केंद्रित व्यापारिक नेताओं के एक समूह के साथ बातचीत करूंगा।”

 PM Modi in Japan: प्रधानमंत्री से मिलकर भावुक हुए भारतीय

हरियाणा की शिवांगी भावुक हो गईं और बोलीं, “मैं हरियाणा से हूं, मैं 8 साल से जापान में हूं। जब मैंने दूर से प्रधानमंत्री मोदी को आते देखा, तो मुझे ऐसा लगा जैसे परिवार का कोई बुजुर्ग आ रहा हो। मैं भावुक हो गई, मेरी आंखों से आंसू बहने लगे। यह मेरे लिए गर्व की बात है। हम जापान में सुरक्षित हैं, और यह प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी की वजह से संभव हुआ है।”

PM Modi Japan Visit News Today: टूटी-फूटी हिंदी में बयां करना मुश्किल- जापानी नागरिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने तबला बजाने वाले एक जापानी नागरिक ने कहा, “मैं इसे ठीक से बयां नहीं कर सकता, अपनी टूटी-फूटी हिंदी में भी नहीं। कहने को तो बहुत कुछ है, लेकिन मेरे लिए आज का दिन मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन था।”

PM Modi Japan Visit Live
PM Modi Japan Visit Live

एक अन्य जापानी कलाकार ने कहा, “यह एक बहुत ही प्रभावशाली अनुभव था। मुझे उम्मीद नहीं थी कि मोदी जी हमारे साथ तस्वीर खिंचवाएंगे, इसलिए मैं बहुत प्रभावित हुआ।” लइसके अलावा, राजस्थानी परिधान पहने जापानी समुदाय के लोगों ने पारंपरिक राजस्थानी लोकगीत गाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। उन्होंने गायत्री मंत्र और अन्य मंत्रों का जाप करके भी उनका अभिवादन किया।

PM Modi in Japan
PM Modi in Japan

PM Modi China Visit: सीमा विवाद के बाद संबंध सुधार पर वार्ता

जापान के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 अगस्त से चीन के तियानजिन शहर की यात्रा पर जाएंगे। 1 सितंबर को उनकी मुलाकात चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से होगी। इस वार्ता में पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के बाद द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के लिए आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- PM Modi Japan China Visit: भारत-अमेरिका तनाव के बीच PM मोदी की अहम यात्रा, व्यापार और निवेश पर रहेगा ज़ोर

Neha Singh