Aaj Ka Mausam 30 Mar: पिछले दो दिनों से दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, वहीं पहाड़ों में बर्फ़बारी का दौर जारी है। लेकिन 30 मार्च 2026 से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक के 17 राज्यों में अगले कुछ दिनों में मौसम बिगड़ने वाला है। दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आइए जानते हैं, आज देशभर के बाकि राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Delhi Weather

मौसम विभाग ने आज दिल्ली में दोपहर व शाम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 31 मार्च को भी शहर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
Uttar Pradesh Weather
उत्तर प्रदेश में भी 30 और 31 मार्च को कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। बारिश के साथ ही गरज-चमक और आंधी-तूफान जैसी स्थिति बन सकती है। वहीं, मौसम विभाग ने 3 अप्रैल से एक बार फिर प्रदेश में बारिश के आसार व्यक्त किए हैं। इस बदलाव से अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
Bihar Weather

मौसम विभाग ने आज, 29 मार्च से 1 अप्रैल के बीच बिहार में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इसके बाद मौसम थोड़ा सुहाना हो जाएगा। लेकिन किसानों के फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है।
Aaj Ka Mausam 30 Mar: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली | 33°C | 21°C |
| पटना | 35°C | 24°C |
| जयपुर | 31°C | 20°C |
| रांची | 34°C | 23°C |
| मुंबई | 31°C | 26°C |
| भोपाल | 36°C | 22°C |
| नैनीताल | 26°C | 16°C |
| कोलकाता | 34°C | 26°C |
| लखनऊ | 36°C | 24°C |
| शिमला | 22°C | 11°C |
| चेन्नई | 33°C | 26°C |
यह भी पढ़ें: सोने के भाव में भारी गिरावट, चांदी ऑल टाइम हाई से ₹2.11 हुई सस्ती, जानें अपने शहर का रेट






















