पटना : बिहार के प्रसिद्ध साहित्यकार डा. श्रीरंजन सुरिदेव जी के निधन के बाद उनके परिजनों ने सुरिदेव जी की आंखों का दान करके समाज के सामने एक मिसाल कायम किया। उक्त अवसर पर बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं दधीचि देहदान समिति, बिहारा के मुख्य संरक्षक सुशील कुमार मोदी,
दीघा विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव चौरसिया एवं दधीचि देहदान समिति के सदस्य अभिजीत कश्यप उपस्थित थे। मौके पर परिजनों को प्रस्सति पत्र देने के बाद श्री मोदी ने कहा कि ऐसे समाज के अग्रणी पंक्ति के लोगों के नेत्रदान से पूरे समाज को नेत्रदान हेतु प्रेरणा मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



