एआईएमआईएम तथा वीआईपी भाजपा के सहयोगी हैं: जयंत राज

Summary :

लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज ने कहा कि कुढ़नी उप चुनाव के संदर्भ में एक सवाल के जवाब में कहा

पटना ,(पंजाब केसरी):  लघु जल संसाधन मंत्री  जयंत राज ने कहा कि कुढ़नी उप चुनाव के संदर्भ में एक सवाल के जवाब में कहा कि एआईएमआईएम तथा वीआईपी भाजपा के सहयोगी हैं पर उनके खड़ा होने से महागठबंधन के जदयू प्रत्याशी  मनोज कुशवाहा पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है वो भारी अंतर से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जदयू ने जबसे भाजपा का साथ छोड़ा है तब से उसके नेता बौखलाहट, हताशा व निराशा में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। तेजस्वी जी सही बोल रहे हैं कि हमलोग और ज्यादा रोजगार पैदा करने तथा नौकरी देने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।

Desk Team