मौजूदा गठबंधन की सरकार में अपराधियों का बोलबाला बढ़ा है : चिराग पासवान

Summary :

विगत 9 दिनों में हुई 9 हत्याओं के विरोध में आरा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी ” बिहार बचाओ पद-यात्रा ” करेंगे।

पटना ,(पंजाब केसरी ): विगत 9 दिनों में हुई 9 हत्याओं के विरोध में आरा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी ” बिहार बचाओ पद-यात्रा ” करेंगे। इन घटनाओं को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी ने मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को इन मौतों का जिम्मेदार ठहराया है श्री चिराग ने कहा कि भोजपुर जिले में बीते नौ दिनों में नौ हत्याओं की घटना को लेकर भोजपुरवासियों में भय का माहौल है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष  चिराग पासवान जी भोजपुर समेत पूरे प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता जाहिर की है। श्री चिराग ने कहा कि मौजूदा गठबंधन की सरकार में अपराधियों का बोलबाला बढ़ा है। अपराधी पूरी तरह बेलगाम है और प्रशासन मुकदर्शक बनी हुई है जिससे प्रदेशभर के आम अवाम में भय व्याप्त है । बीते दिनों भोजपुर में नौ दिनों में नौ लोगों की अपराधियों द्वारा सरेआम हत्या की घटनाओें को अंजाम दिया जाना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो गई है। इन जघन्य अपराध के बावजूद अपराधियों की गिरफ्तारी का ना होना पुलिस प्रशासन पर एक बड़ा सवाल है, पुलिस प्रशासन की कार्यशैली इतनी शिथिल और संदिग्ध हो गई है कि भोजपुर जिला पदाधिकारी को पुलिस प्रशासन के कार्यों में हस्तक्षेप करने को मजबूर होना पड़ा है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। भोजपुर जिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को जिलें में बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किया है जो पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को दर्शाता है कि किस हद तक पुलिस प्रशासन अपनी जिम्मेवारियों के प्रति बिल्कुल असजग है। जिलाधिकारी भोजपुर ने अपने कार्यालीय निर्देश में इस बात की पुष्टि की है कि जिले में विगत कुछ दिनों से अपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है फलस्वरूप बढ़ती अपराधिक घटनाओं के कारण आमजनों में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है। साथ ही इसके कारण आमजन में प्रशासन के विरूध आक्रोश भी व्याप्त है। इससे परिलक्षित होता है कि विधि-व्यवस्था से जूडें पुलिस प्रशासन द्वारा अपने दायित्व का सही ढ़ंग से निवर्हन नही किया जा रहा है। इसको लेकर जिलाधिकारी ने मजबूरन पुलिस प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी किया है। जिससें स्पष्ट होेता है कि पुलिस की कार्य शैली बेहद गैरजिम्मेवार हो गई है और सरकार का शासन प्रशासन पर इकबाल पूरी तरह खत्म हो गया है। पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि भोजपुर जिलें में इन सभी घटनाओं को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान कल भोजपुर में सभी शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना प्रकट करेंगे और आरा में इन घटनाओं के विरोध मे सड़क मार्च कर जिलाधिकारी भोजपुर को एक ज्ञापन सौपेंगे।

Desk Team