पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने भाजपा की सभी जिला से लेकर मंडल इकाइयों व मंच,मोरचा के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि 19 जनवरी को 11.30 से 12 बजे तक आयोजित मानव श्रृंखला में पूरी तत्परता से बड़ी संख्या में भाग लें और इस आयोजन को सफल बनायें। नेता द्धय ने सभी व्यापारियों, दुकानदार भाइयों, ठेला, रिक्शा, टेम्पू चालकों से भी अपील कि है कि अपनी-अपनी दुकानों, टेम्पू स्टैंड आदि के सामने खड़ा हो कर मानव श्रृंखला का हिस्सा बनें और इस आयोजन को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग करें।
श्री मोदी ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली, बाल विवाह निषेद्य व नशा मुक्ति के अभियान को लेकर आयोजित मानव श्रृंखला का मकसद इससे जन-जन को जोड़ना है। अगले तीन साल में जन-जीवन-हरियाली अभियान पर सरकार 24,500 करोड़ खर्च कर तालाब,पोखर, आहर, पईन आदि का जीर्णोद्धार करेगी।
निर्भया के गुनहगारों का नया डेथ वारंट जारी, 1 फरवरी को सुबह 6 बजे होगी फांसी
रिमोट सेंसिंग के जरिए अब तक 1 लाख 43,293 तालाब व 3 लाख 13,230 कुंए की पहचान कर उनमें से 80 प्रतिशत का निरीक्षण कर जहां-जहां अतिक्रमण हैं उसे मुक्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा 8 करोड़ से अधिक पौघारोपण कर हरित आवरण में अभिवृद्धि, वर्षा जल का संचयन व भू-जल स्तर को रिचार्ज किया जायेगा। वैश्विक स्तर पर हो रहे जलवायु परिवर्तन से मुकाबला के लिए बिहार की यह मुहिम देश में मिसाल बनेगी।
उन्होंने कहा कि इसके पूर्व नशा मुक्ति और दहेज प्रथा-बाल विवाह निषेद्य के मुद्दे पर आयोजित मानव श्रृंखला करोड़ों लोगों की सहभागिता से सफल रहा है। इस बार पहले से अधिक संख्या में समाज के सभी वर्गों के लोग मानव श्रृंखला में शामिल होकर पिछले वर्षों के रिकार्ड को भी तोड़ेंगे।


Download Android App
Download iOS App



