Anant Singh FIR: गोपालगंज पुलिस ने मोकामा से JDU विधायक और बाहुबली अनंत सिंह पर FIR दर्ज की है। 3 दिन पहले मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित सेमरा गांव में एक जनेऊ समारोह था, जहां अनत सिंह भी पहुंचे थे। यहां उनके समर्थकों को खुलेआम हथियार लहराते हुए देखा गया था। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए अनत सिंह समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है।
जनेऊ संस्कार में हथियारों का प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार, मीरगंज के सेमराव गांव में गुड्डू राय के घर 2 और 3 अप्रैल को जनेऊ संस्कार का कार्यक्रम था। जहां अनत सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शामिल हुए थे। इस दौरान अश्लील डांस के साथ-साथ खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन किया गया, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया और कुछ ही समय में ये वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की।
वीडियो में क्या दिखा?
वायरल वीडियो क्लिप में नजर आ रहा है कि विधायक अनंत सिंह आगे की सीट पर बैठे हैं और मुजरा देख रहे हैं। जब डांसर उनके पास आकर नाचती है, तो वो ताली बजाते नजर आ रहे हैं। वहीं डांस के दौरान कई लोग नोट बरसाते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग हथियार लहराते हुए डांसर के साथ डांस करते दिख रहे हैं।
पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि समारोह के दौरान लाइसेंसी और प्रतिबंधित हथियारों को लहराया गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इसके साथ ही अश्लील डांस और सार्वजानिक शांति भंग करने का आरोप लगाया गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App




