Anant Singh horse viral video: बिहार की सियासत में ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर Anant Singh जेल से बाहर आते ही फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए। बाहुबली छवि और अपने खास शौक के लिए जाने जाने वाले अनंत सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने पसंदीदा घोड़े ‘लाडला’ को प्यार से पुचकारते दिख रहे हैं। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद भी अपने घोड़े के लिए उनका प्यार कम नहीं हुआ है। उनकी रिहाई के बाद मोकामा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और उनके समर्थकों के बीच भी उनकी चर्चा बढ़ गई है।
वायरल वीडियो में क्या कर रहे छोटे सरकार?
जेल से निकलने के बाद अपने घोड़े को तैयार करते दिखें मोकामा विधायक अनंत सिंह!#Bihar #AnantSingh pic.twitter.com/Z9GmWlQ5Px
— SOURAV RAJ (@souravreporter2) March 28, 2026
वीडियो में दिखता है कि अनंत सिंह ‘लाडला’ को मनाने की कोशिश कर रहे हैं, उसे सहला रहे हैं और प्यार से बात कर रहे हैं। आसपास खड़े लोग यह सब देख रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे घोड़ा उनसे थोड़ा नाराज है और वे उसे मना रहे हैं।
कौन है छोटे सरकार का घोड़ा ‘लाडला’?
‘लाडला’ कोई आम घोड़ा नहीं है। वह सोनपुर मेले में भी मशहूर रहा है। उसकी लंबी कद-काठी, तेज दौड़ और शानदार चाल के कारण वह खास पहचान रखता है। उसके रखरखाव पर लाखों रुपये खर्च होते हैं और अनंत सिंह खुद उसकी देखभाल करते हैं। उनके लिए ‘लाडला’ सिर्फ घोड़ा नहीं, बल्कि उनकी शान और पहचान है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan: भरतपुर में बेखौफ बदमाश का आतंक, लूट के दौरान ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार






















