जेल से निकले, चमकदार शर्ट-चश्मा और माथे पर टीका…राज्यसभा चुनाव में वोट देने पहुंचे Anant Singh; वीडियो VIRAL

Anant Singh Rajya Sabha election vote

Anant Singh Rajya Sabha Election Vote: आज सोमवार, 16 मार्च 2026 को राज्यसभा की 11 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. सबकी नजर खासकर बिहार, हरियाणा और ओडिशा के सीटों पर टिकी है जहां रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है. दरअसल इस बार राज्यसभा की 37 सीटों के लिए मतदान होना था जिसमें से 26 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने गए हैं. ऐसे में अब बिहार की 5, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटों पर आज मतदान जारी है. इस बीच, बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Bihar Rajya Sabha Elections 2026: मोकामा विधायक ने फिर लूटी महफ़िल, देखें वीडियो

Anant Singh News
Anant Singh News  (Source: Social Media)

बता दें कि मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह, बिहार चुनाव से पहले से ही दुल्लर चंद यादव हत्याकांड में जेल में बंद हैं। आज राज्य सभा चुनाव में अपना मताधिकार प्रयोग करने के लिए बाहुबली विधायक विधानसभा पहुंचे हैं। इस दौरान वो अलग और अपने पुराने अंदाज में ही नजर आए। माथे पर तिलक लगाए और एकदम साफ़-सुथरी सफ़ेद शर्ट पहने अनंत सिंह के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं। इस दौरान उनका एक बयान इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने अपना वोट डालने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबंध में एक बड़ी घोषणा की है।

Anant Singh Rajya Sabha Election Vote: क्या है मामला, क्यों जेल में हैं Anant Singh?

Anant Singh Rajya Sabha Election Vote
Anant Singh Rajya Sabha Election Vote (Source: Social Media)

बता दें कि मोकामा विधानसभा चुनाव के समय दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी. इस घटना में मोकामा से विधायक बने अनंत सिंह पर आरोप लगा, हत्या के आरोप लगने के बाद उन्हें जेल हो गई। ऐसे में बिहार चुनाव के वोटिंग से पहले ही पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था. तब से वे न्यायिक हिरासत में हैं और इसी मामले में जमानत पाने की कोशिश कर रहे थे. यह पूरा मामला 30 अक्टूबर को प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज पार्टी’ के एक समर्थक, दुलारचंद यादव की हत्या है।

ALSO READ: 10 राज्य, राज्यसभा की 37 सीटों पर मतदान, 26 उम्मीदवारों ने की निर्विरोध जीत हासिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।