उद्घाटन से पहले ही धाराशायी हुआ बंगरा घाट महासेतु का अप्रोच रोड, 509 करोड़ रुपए है लागत

Summary :

उद्घाटन से करीब 30 मिनट पहले मरम्मत पूरी हुई। बड़ी संख्या में मजदूर और 2 जेसीबी लगाकर सड़क को ठीक किया गया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उद्घाटन करने से पहले ही बंगरा घाट महासेतु की अप्रोच रोड ध्वस्त हो गई। 509 करोड़ रुपए की लागत से बने इस पुल का मुख्यमंत्री बुधवार को उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। तकरीबन 50 मीटर रोड क्षत्रिगस्त हुई, जिसे आनन-फानन में ठीक किया गया।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब 12:30 पुल की अप्रोच रोड बाढ़ के पानी में बह गई। करीब 50 मीटर सड़क टूटी, जिसे आनन-फानन में ठीक किया गया। उद्घाटन से करीब 30 मिनट पहले मरम्मत पूरी हुई। बड़ी संख्या में मजदूर और 2 जेसीबी लगाकर सड़क को ठीक किया गया।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा ‘नीतीश कुमार ने वर्षों से 509 करोड़ की लागत से बन रहे बंगरा घाट पुल का अभी आनन-फानन में उद्घाटन कर दिया, लेकिन पुल की अप्रोच पथ टूटी हुई है। टूटे हुए पुलों, पथों और बांधों के उद्घाटन की इन्हें इतनी जल्दी क्यों है? उद्घाटन से पहले ही पथ टूटना इनके काले भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है?’


वहीं गोपालगंज आरजेडी ने ट्वीट करके कहा, ‘गोपालगंज का बंगरा घाट का पुल जो CM द्वारा उद्घाटन के पहले ही टूट गया। अब BJP-JDU वाले हल्ला करेंगे कि पुल नहीं अप्रोच रोड टूटा है जैसे अप्रोच रोड विपक्ष ने बनाया हो। CM फिर भी उद्घाटन करेंगे क्योंकि वो आजकल किसी भी नई, पुरानी, जर्जर, टूटी चीज़ों का उद्घाटन करने को आमादा हैं।’


बिहार में बाढ़ के कारण कई पुल टूट चुके है। इससे पहले भी गोपालगंज में सत्तरघाट पर बने एक छोटे पुल का अप्रोच सड़क ढह गया था। जिसको लेकर विपक्ष ने राज्य सरकार पर तंज कसे थे।

Desk Team