बिहार के भोजपुर जिले में एक शादी समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं। जिले से कोईलवर के मियांचक मोहल्ले के वार्ड संख्या 10 में आई बारात में पिंजरे में बार बालाओं ने जमकर डांस किया। इस दौरान भीड़ ऊपर नोट उड़ाती नजर आई। वहीं उस दौरान भोजपुर पुलिस चुप्पी साधे बैठी रही।
दरअसल, भोजपुर के कोइलवर थाना क्षेत्र के कोइलवर चौक वार्ड नं 10 में मोहम्मद नसीम के घर भागलपुर से बारात आई थी। इस दौरान कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए जमकर अश्लीलता भी परोसी गई। एक पिंजरे के जैसा स्टेज बनाकर उसके अंदर बार बालाओं को रात भर डांस करवाया गया। बताया जा रहा है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि कोई उन तक पहुंच न सके और उनसे छेड़छाड़ न कर सके।
पिंजरे के अंदर नाच रही डांसर्स पर दर्शक बने लोग नोट उड़ा रहे थे। डांस करने वाली इन बार डांसर्स को चार हजार रुपये देकर मुजफ्फरपुर से लाया गया था। रातभर डीजे पर हुए इस अश्लील डांस पर कोईलवर के बीडीओ वीर बहादुर पाठक का कहना है कि इस मामले की जानकारी मिली है। लॉकडाउन के दौरान लड़कियों को पिंजरे में नचवाना सरासर गलत है। इस मामले की जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी होंगे। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



