Bihar: इस समय देश में जातीय गणना का मुद्दा काफी चर्चा में बना हुआ है। अब इस मामले अब आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जातीय गणना के बाद आरक्षण का दायरा बढ़ाया जाएगा।बता दें लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव मंगलवार देर रात पटना से दिल्ली रवाना हुए।
जातीय गणना के बाद लालू यादव ने की आरक्षण बढ़ाने की मांग
आपको बता दें दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में लालू ने कहा कि बिहार में हम लोगों जातीय गणना कराई है। यह अब पूरे देश में होनी चाहिए। इससे पूरे देश के गरीबों को, दलितों को लाभ होगा, सबको वाजिब हक मिलेगा।लालू यादव ने कहा “क्या आरक्षण के दायरे को बढ़ाया जाएगा” के सवाल पर खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जैसी संख्या आई है उस अनुपात में आरक्षण का दायरा बढ़ाया जाएगा। बीजेपी ने इतने दिन तक हक मारा।
अब आबादी के हिसाब से होगा कोटा
बिहार में बढ़ेगा आरक्षण का कोटा? नीतीश की सर्वदलीय बैठक में भी उठी मांग वहीं, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पत्रकारों पर हुई कार्रवाई पर कहा कि जो सच बोलता है, मोदी के राज में उस पर कार्रवाई हो जाती है। सबको पता है क्यों ऐसा किया जा रहा है। जिस हिसाब से एजेंसी और इंस्टीट्यूशन हैं, पुलिस है उसका दुरुपयोग कर रहे हैं।
लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की पेशी
दरअसल, नौकरी के बदले जमीन मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में बुधवार को लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की पेशी होनी है। इस सिलसिले में तीनों दिल्ली में हैं।
Bihar: जातीय गणना के बाद लालू यादव ने की आरक्षण बढ़ाने की मांग, कहा- अब आबादी के हिसाब से होगा कोटा
Summary :
Bihar: इस समय देश में जातीय गणना का मुद्दा काफी चर्चा में बना हुआ है। अब इस मामले अब आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जातीय गणना के बाद आरक्षण का दायरा बढ़ाया जाएगा।बता दें लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव मंगलवार देर रात पटना से दिल्ली रवाना हुए। जातीय गणना के बाद लालू यादव ने की आरक्षण बढ़ाने की मांग आपको बता दें दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में लालू ने कहा कि बिहार में हम लोगों जातीय गणना कराई है। यह अब पूरे देश में होनी चाहिए। इससे पूरे देश…


Download Android App
Download iOS App



