Bihar Board Exam 2021: बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, दो शिफ्ट में बुलाए गए विद्यार्थी

Summary :

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 17 फरवरी 2021 आज से बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं शुरू हो गई है। कोविड-19 महामारी के कारण परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट्स में आयोजित की गई है।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आज से कक्षा 10वीं की परीक्षाएं शुरू हो गई है। कोविड-19 महामारी के कारण परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की गई है। परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे शुरू होगी और सुबह 9.20 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे। वहीं, परीक्षा की दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:45 बजे शुरू होगी और दोपहर 1:35 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे। 
परीक्षा 24 फरवरी को संपन्न होंगी। बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं के एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर चुका है। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बीएसईबी ने कंट्रोल रूम की सुविधा स्थापित की है। बीएसईबी कंट्रोल रूम आज से सुबह ( 6 बजे)  से 24 फरवरी शाम (6 बजे) तक कार्यात्मक रहेगा। उम्मीदवार किसी भी तरह की समस्या होने पर बीएसईबी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है। 

हाल ही में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा 12 वीं परीक्षा 2021 संपन्न हुई थी। बीएसईबी ने कक्षा 12 की परीक्षा 1 फरवरी से 13 फरवरी, 2021 तक आयोजित कराई थीं। इस परीक्षा में कुल 13.50 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। गौरतलब है कि बिहार बोर्ड पहला ऐसा बोर्ड है, जिसने कोविड-19 महामारी के दौर में भी सबसे पहले 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन किया है। 

Desk Team